भारतीय टीम नए साल की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज से करने जा रही है। जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी के होना है। टीम में लंबे समय के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी देखने को मिली है, जिनका तीनों ही मुकाबलों में खेलना तय माना जा रहा है। वहीं चयनकर्ताओं के इस फैसले से ये भी साफ हो गया है कि, ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी टी20 विश्वकप 2024 में भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
रोहित शर्मा ने साल 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में इस फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था।
Comments (0)