टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अगले एक-दो दिन में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इससे पहले इन दिनों क्रिकेट विशेषज्ञों की भूमिका निभा रहे पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी पसंद की भारतीय टीम की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में अब पूर्व टेस्ट बल्लेबाज आकाश चोपड़ ने भी अपनी टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान कर दिया है। चोपड़ा ने इस टीम में RR के कप्तान संजू सैमसन को जगह नहीं दी है। बता दें कि, संजू इस सीजन IPL में बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं और वह 9 मैचों में 385 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।
आकाश चोपड़ा ने कहा कि, टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनर हो गए, अगले विराट कोहली। फिर उन्होंने चौथा नाम सूर्यकुमार यादव का लिया।
Comments (0)