इंग्लैंड के गेंदबाजों की हावी गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम के 3 बल्लेबाज आउट हो गए थे, उस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सीना तानकर खड़ा हुआ। पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम के मशहूर रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में तीसरे टेस्ट में शतक लगा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई नए नए कीर्तिमान भी बना दिए हैं।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना आखिरी टेस्ट शतक पिछले साल जुलाई में लगाया था, ये उस वक्त की बात है, जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी।
Comments (0)