IPL 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से मुकाबला होना है। गौरतलब है कि, पिछले मैच में यहां कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात की टीम पंजाब किंग्स को हराने के बाद जीत की पटरी पर लौट चुकी है।
दिल्ली कैपिटल्स की तो ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम ने मौजूदा सीजन में 8 मैच खेलते हुए 3 मैच में जीत हासिल की, जबकि 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
Comments (0)