आज टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलेगी। आपको बता दें कि, इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 5-5 के अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।
साल 2022 में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की ही कप्तानी में खेला था और उस समय उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।