वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का 8 वां मुक़ाबला यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में यूपी वॉरियर्स के धाकड़ बल्लेबाज ग्रेस हैरिस के तूफानी अर्धशतक की मदद से गुजरात जाएंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। आपको बता दें कि, यह यूपी वारियर्स की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है। वहीं गुजरात जाएंट्स की इस सीजन यह तीसरी हार है।
गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स के सामने 143 रन का मामूली लक्ष्य दिया था। जिसे यूपी वारियर्स ने मात्र 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Comments (0)