पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को 4 साल के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया। लेकिन टीम के प्रदर्शन में कोई खास बदलाव नहीं आया। ऐसे में उन्हें 2 महीनों बाद ही हटा दिया गया। जिसके बाद हफीज आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने PCB को सबकी पोल खोलने की खुलेआम धमकी दी है।
मोहम्मद हफीज ने कहा कि, पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए शुभकामनाएं। हमेशा की तरह मैं सबसे पहले जिम्मेदारी लेता हूं और दिए गए समय में अपने सभी कार्यों के लिए खुद को जवाबदेह बनाता हूं।