T20 WC 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इस बार यह मेगा टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की सरजमीं पर होने वाला है । बता दें कि, एक जून 2024 से फटाफट क्रिकेट के महासंग्राम का आगाज होना है। इस बार कई टीमें खिताब की दावेदार नजर आ रही हैं। ऐसे में क्रिकेट पंडित टूर्नामेंट तो लेकर अलग-अलग भविष्यवाणी कर रहे हैं। इस बीच, भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने उन चार टीमों के नाम बताए हैं, जो इस मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में कदम रख सकती हैं।
युवराज सिंह के अनुसार, T20 WC 2024 में भारतीय टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। युवी ने सूर्या की तारीफ करते हुए कहा कि, जिस तरह से सूर्यकुमार खेलते हैं, वह सिर्फ 15 गेंदों पर मैच का रुख पलट सकते हैं।
Comments (0)