T20 World Cup 2024 का शेड्यूल तय हो चुका है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमे 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ में भिड़ने उतरेंगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि, उन्हें न्यूयॉर्क में होने वाले इस मैच का इंतजार है। आपको बता दें कि, क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत-पाक के बीच आखिरी बार T20 World Cup 2022 में भिड़े थे। मेलबर्न में खेले गए इस मैच में तब भी रोमांच अपने पूरे चरम पर था और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग को न्यूयॉर्क में भी ऐसे ही माहौल की आस है। पॉन्टिंग को यह भी उम्मीद है कि, इस मैच के क्रेज को देखकर आने वाले सालों में अमेरिका में क्रिकेट को फलने-फूलने का मौका मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने कहा कि, मैंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में इन दोनों ( भारत-पाकिस्तान ) टीम के मैच के प्रति दर्शकों में गजब का क्रेज देखा था।
Comments (0)