भारतीय टीम ने रांची टेस्ट 5 विकेट से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण से रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से आराम दिया गया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाला 5वां टेस्ट भी नहीं खेलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सीरीज जीत चुका है, ऐसे में बुमराह धर्मशाला टेस्ट भी नहीं खेलेंगे।
Comments (0)