IPL 2024 के मैच नंबर 25 में पांच बार की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरु को 7 विकेट से रौंद दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने मुंबई को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए MI के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से आग उगला और इस बड़े लक्ष्य को 15.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।
सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया है। सूर्या ने 17 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया।
Comments (0)