चंपावत - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाना है। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर काम कर रही है।
62 करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बयान में आगे बताया है कि चंपावत रोडवेज स्टेशन पर 62 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी गई है। राज्य के मुखिया ने आगे कहा कि, इसके अलावा टूरिस्ट लॉज, पूर्णागिरि धाम और रीठा साहिब में नईपार्किंग सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे स्थानीय लोगों और लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे मीडिया से बातकरते हुए बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, डायलिसिस मशीनों की स्थापना और एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधाएं शुरू करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
20 करोड़ से बना 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी कि चंपावत में लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड वाला अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किया गया है। उनका कहना है कि इससे गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध होगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।