हरिद्वार : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। मां की चिता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके बड़े भाई मानवेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय परिवार के सदस्यों की आंखें नम नजर आईं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री विधायक और उत्तर प्रदेश के नेता समेत कई नेता शामिल हुए
सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गांव के लोग और क्षेत्रवासी भी शामिल हुए। अपनी प्रिय मां को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे लोगों ने शोक व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में शोक और भावुकता का माहौल देखने को मिला। परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों ने भी नम आंखों से सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।
छोटे बेटे महेंद्र ने निभाई अंतिम संस्कार की रस्म
अंत्येष्टि के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई महेंद्र ने मां की चिता को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की परंपरागत रस्में पूरी कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उनके बड़े भाई मानवेंद्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मां को अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित थे।
अंतिम दर्शन के लिए उमड़े ग्रामीण और क्षेत्रवासी
सावित्री देवी के निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर रही। अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी पहुंचे। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। मां सावित्री देवी के अंतिम संस्कार के साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गईं।