Stories By Shikha Saklani
उत्तराखंड में मानसून का कहर: रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को 300 करोड़ तक नुकसान का अनुमान...
उत्तराखंड में मानसून की बारिश और आपदा से रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार अब तक करीब 125 से 130 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है, जबकि बंद न हुई क्षतिग्रस्त सड़कों को शामिल करने पर कुल नुकसान 250 से 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
रसूलपुर-गांधी चौक पुल की मांग तेज, ग्रामीणों के प्रदर्शन में पहुंचीं विधायक अनुपमा रावत...
हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में रसूलपुर से गांधी चौक तक पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदर्शन में पहुंचीं कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सरकार पर सवाल उठाते हुए जल्द बजट स्वीकृत कर पुल निर्माण की मांग की।
हरिद्वार के अपर रोड पर अचानक धंसी सड़क, बना गहरा गड्ढा; वाहनों की आवाजाही ठप...
हरिद्वार के अपर रोड पर नगर कोतवाली के पास अचानक सड़क धंसने से गहरा गड्ढा बन गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया।
लोहाघाट में रिशेश्वर महादेव मंदिर मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने जल्द सुधारीकरण की उठाई मांग...
लोहाघाट में महाविद्यालय से रिशेश्वर महादेव मंदिर जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने और कीचड़ से ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है।
हल्द्वानी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक: 2027 चुनाव के लिए बूथ और शक्ति केंद्र मजबूत करने पर जोर...
हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के साथ पुराने अनुभवी पदाधिकारियों से समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।
खटीमा पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याएं सुनीं; अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के दिए निर्देश...
खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।
देहरादून में बैंककर्मी पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, पेट को छूकर निकली गोली; जांच में जुटी पुलिस...
देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली बैंककर्मी सत्यम के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा...
बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम सुनवाई से पहले नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल, पीएसी, ड्रोन टीम और अन्य सुरक्षा दस्ते तैनात किए गए हैं।
माउंट किलिमंजारो फतह कर लौटे नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा, सीएम धामी से की मुलाकात...
माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले 9 वर्षीय रियांश पंत और 10 वर्षीय प्रिशा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सीएम धामी ने दोनों नन्हे पर्वतारोहियों को बधाई देते हुए उनके साहस, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की सराहना की।
राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे को लेकर हल्द्वानी में नया विवाद, वाल्मीकि समाज ने शिकायतकर्ता की पहचान पर उठाए सवाल...
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर नया विवाद सामने आया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने वाले अमित कुमार की पहचान और वाल्मीकि समाज से उसके संबंध पर सवाल उठाए हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बागेश्वर उद्यान विभाग पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप, पॉलीहाउस मामले में कार्रवाई न होने पर उठे सवाल...
बागेश्वर के उद्यान विभाग पर पॉलीहाउस के वितरण और निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। किसान मंच के नेता कार्तिक उपाध्याय ने प्रेस वार्ता कर विभागीय जांच रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए और मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच के साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
चंपावत में मूसलाधार बारिश का कहर, घाट-पनार NH पर बोल्डर-मलबा आने से यातायात ठप...
चंपावत जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बोल्डर और मलबा आने से यातायात ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहन और यात्री फंस गए हैं। एनएच विभाग की मशीनरी सड़क खोलने में जुटी है, जबकि प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदियों के किनारे न जाने की अपील की है।
चंपावत की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर तक पूरा होगा विशेष अभियान...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चंपावत में सभी ग्रामीण और शहरी मोटर मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को 15 सितंबर से अभियान शुरू कर 15 अक्टूबर 2026 तक सड़कों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के साथ गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
लक्सर में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुद्दा उठा...
लक्सर ब्लॉक सभागार में आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान के मुद्दे प्रमुखता से उठे। गंगा और सोलानी नदी के टूटे तटबंधों, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव और फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा हुई।
अंबेडकर चौक-कैमल बैक रोड पर धंसी सड़क, बड़ा हादसा टला; मार्ग पूरी तरह बंद...
अंबेडकर चौक से कैमल बैक रोड जाने वाले मार्ग पर कृष्णा पैलेस होटल के सामने सड़क का बेस खिसकने से हादसे का खतरा बढ़ गया। भूस्खलन और पानी के रिसाव से सड़क के नीचे का हिस्सा खोखला होने के बाद नगर पालिका और पुलिस ने मार्ग को पूरी तरह बंद कर बैरिकेडिंग कर दी।
बाजपुर में लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ा, स्टेट हाईवे-13 पर यातायात प्रभावित...
बाजपुर में लेवड़ा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्टेट हाईवे-13 पर पानी आ गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। हर साल बारिश के दौरान सामने आने वाली इस समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
किच्छा मंडी में गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल; व्यापारी-किसान परेशान...
उधम सिंह नगर की किच्छा कृषि उत्पादन मंडी समिति में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से व्यापारी और किसान परेशान हैं। मंडी परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर, गंदगी, बंद नालियां और उगी हुई घास के कारण दुर्गंध व बीमारी का खतरा बना हुआ है।
CM धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, कलाकारों को किया सम्मानित...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे।
CM धामी का बड़ा ऐलान, हनुमान अंश फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज के आध्यात्मिक जीवन और संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। CM धामी ने फिल्म की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सीएम धामी ने वन-क्लिक से जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 9.91 लाख लाभार्थियों को मिले 147 करोड़ रुपये...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। वहीं, विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई।
खटीमा में SIR को लेकर सियासत तेज, आपत्तिकर्ताओं को नोटिस पर विधायक गोपाल सिंह राणा ने उठाए सवाल...
खटीमा में SIR प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। आपत्तिकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने पर नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने सवाल उठाते हुए आपत्ति दर्ज कराने वालों की भी जांच की मांग की है।
DM मयूर दीक्षित का स्कूलों में औचक निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता और मिड-डे मील का लिया जायजा...
हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 ज्वालापुर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-18 कनखल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, मिड-डे मील, स्वच्छता और स्कूलों में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, योग-आयुर्वेद और उत्तराखंड के विकास पर हुई चर्चा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में योगगुरु बाबा रामदेव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के विकास, योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने और प्रदेश की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने पर चर्चा हुई।
फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट से CM धामी प्रभावित, रवि टमटा के स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे युवा नवोन्मेषक एवं स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा से मुलाकात कर उनके तकनीकी नवाचार और प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप की सराहना करते हुए सचिव उद्योग को नियमानुसार आवश्यक सरकारी सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बिजटी-माझोला मार्ग पर पुल की एप्रोच सड़क धंसी, भारी वाहनों की आवाजाही बंद; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल...
सितारगंज के बिजटी-माझोला मार्ग पर लगातार बारिश के बीच पुल की एप्रोच सड़क धंसने से गहरे क्रैक आ गए और सड़क का एक हिस्सा नीचे खिसक गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
CM धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर तक पूरा हो सौंदर्यीकरण, 15 दिन में सुधरें सड़कें...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने 15 अक्टूबर तक सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करने और अगले 15 दिनों में प्राधिकरण क्षेत्र की खराब सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बिजटी-माझोला मार्ग पर पुल की एप्रोच सड़क धंसी, भारी वाहनों की आवाजाही बंद; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल...
सितारगंज के बिजटी-माझोला मार्ग पर लगातार बारिश के बीच पुल की एप्रोच सड़क धंसने से गहरे क्रैक आ गए और सड़क का एक हिस्सा नीचे खिसक गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
बाजपुर में मदरसे पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व विभाग और पुलिस ने किया सील...
ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में मदरसा जामिया हनफिया रज़ाउल उलूम पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मदरसे को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी रही।
नैनीताल में आसमानी आफत, शिप्रा नदी उफान पर; 47 सड़कें बंद...
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। विश्व प्रसिद्ध कैची धाम में शिप्रा नदी उफान पर है और तेज बहाव के चलते आसपास के इलाकों में चिंता बढ़ गई है।
बारिश के बिना भी सड़क पर पानी! समेलपुर सिडकुल में 10 साल से जलभराव की मार...
हरिद्वार के समेलपुर सिडकुल क्षेत्र में करीब 10 साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश न होने के बावजूद सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। जलभराव के कारण गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ने के साथ स्कूली बच्चों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुंडाखेड़ा कला में 49 लाख की सड़क का खेल? RTI के बाद उठे गंभीर सवाल...
मुंडाखेड़ा कला गांव में 49 लाख 20 हजार रुपये की लागत से प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। RTI से मिली जानकारी के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण दूसरी ग्राम पंचायत में करा दिया गया।
बागेश्वर में बारिश का कहर: गरुड़-बागेश्वर मोटर मार्ग पर आया मलबा, घंटों थमे वाहनों के पहिए...
बागेश्वर में लगातार हो रही बारिश के बीच गरुड़-बागेश्वर मोटर मार्ग पर रवाईखाल के पास अचानक मलबा आ गया। इससे गरुड़ से बागेश्वर की ओर जा रहे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बागेश्वर में खड़िया खनन पर घमासान: 28 करोड़ के कथित घोटाले और खनिज न्यास निधि पर उठे सवाल...
बागेश्वर में खड़िया खनन का मामला अब रोजगार और कारोबार से आगे बढ़कर प्रशासनिक जवाबदेही और करोड़ों रुपये के इस्तेमाल पर सवाल खड़े कर रहा है। करीब दो साल से नैनीताल हाईकोर्ट में लंबित मामले के बीच 28 करोड़ रुपये के कथित घोटाले और खनिज न्यास निधि के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है।
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर CM धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन, बोले- बलिदान से मिला उत्तराखंड...
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से अस्तित्व में आया है।
अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर: मकान में घुसा मलबा, महिला समेत दो बच्चों की मौत...
अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के वडूय्या गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के चलते मकान में मलबा घुसने से दर्दनाक हादसा हो गया। मकान ढहने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
कपकोट के लखमारा गांव में लगातार भूस्खलन से दहशत, बोल्डर गिरने से बढ़ा खतरा...
बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक के लखमारा गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पहाड़ी से मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर और पेड़ गिरकर लखमारा नाले में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि बोल्डर गिरने से गधेरे का पानी रुककर तालाब का रूप ले सकता है, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप...
हल्द्वानी के रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़ सामने आया है। दलित युवकों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
चंपावत में मजबूत हो रहा खेल बुनियादी ढांचा, स्पोर्ट्स कॉलेज और मिनी स्टेडियम पर जोर...
चंपावत में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। छमनिया में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन जारी है, जहां प्रथम सत्र के चयनित बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बारिश का कहर, नाले में भू-कटाव से कई मकानों को खतरा...
मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी-देहरादून मार्ग पर कई जगह हालात बिगड़ गए हैं। पानी वाले बैंड के पास नाले में तेज बहाव के कारण भू-कटाव होने से आसपास के मकानों और दुकानों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं भारी बारिश के चलते मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है।
मंदिरों में चंदा चोरी को लेकर भाजपा पर कांग्रेस का गंभीर आरोप, चंपावत में हुई चौपाल...
चंपावत में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित चौपाल के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने मंदिरों में चंदा चोरी के मामलों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि पार्टी सनातन और हिंदुत्व की बात करती है, लेकिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ के मामले सामने आ रहे हैं।
देवीधुरा की धरती पर गूंजे मां वाराही के जयकारे, 8 मिनट चला ऐतिहासिक बग्वाल युद्ध...
चंपावत के देवीधुरा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम में रक्षाबंधन के अवसर पर ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां वाराही देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और बग्वाल युद्ध का भी आनंद लिया।
देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 59 पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...
देहरादून में स्वाइन फ्लू (H1N1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिले में अब तक 59 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें 41 स्थानीय और 18 बाहरी मरीज शामिल हैं।
हरिद्वार को हरा-भरा बनाने की पहल, भगत सिंह चौक पर DM ने किया पौधारोपण...
हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। भगत सिंह चौक पर फुटपाथ के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी व्यापार मंडल ने उठाई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने फुटपाथ के किनारे पौधारोपण कर शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
सशक्त बहना उत्सव: धूरा में CM धामी ने महिलाओं संग मनाया रक्षाबंधन...
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव के तहत चंपावत विधानसभा के धूरा में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारी बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे और महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, टनकपुर शारदा बैराज पर बढ़ी निगरानी; हेल्पलाइन जारी...
नेपाल में लगातार भारी बारिश और भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया गया है। चंपावत के टनकपुर स्थित शारदा बैराज पर निगरानी बढ़ाते हुए SDRF को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखा गया है।
15 सितंबर तक पूरी होगी सड़क मरम्मत की टेंडर प्रक्रिया, उत्तराखंड में गड्ढामुक्त सड़कों पर CM धामी का जोर...
मानसून के बाद उत्तराखंड में सड़कों की मरम्मत और उन्हें गड्ढामुक्त करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PWD, PMGSY समेत सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े विभागों व केंद्रीय एजेंसियों को 15 सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
रुड़की में दो सगी बहनों की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, भाई विवेक उर्फ विक्की गिरफ्तार...
रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक बहनों के भाई विवेक उर्फ विक्की को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
10 साल के रियांश पंत का पहाड़ों से जुनून, 2027 में एवरेस्ट बेस कैंप और एलब्रुस फतह का लक्ष्य...
अल्मोड़ा के 10 वर्षीय रियांश पंत ने कम उम्र में ही पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। पिता से मिले पहाड़ों के प्रेम को जुनून में बदलकर रियांश ने कई कठिन ट्रेक पूरे किए हैं।
नेपाल में भारी बारिश-बाढ़ के चलते चम्पावत सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट, SDRF की बढ़ी निगरानी...
नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चम्पावत के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। शारदा घाट और शारदा बैराज समेत संवेदनशील इलाकों में SDRF की लगातार गश्त जारी है।
खानपुर CHC की बदहाल व्यवस्था: 8 डॉक्टरों के पद, इलाज के लिए सिर्फ 2; सुबह 8:30 बजे तक लटके रहे ताले...
खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 8 डॉक्टरों के पद स्वीकृत होने के बावजूद महज 2 डॉक्टरों के भरोसे सेवाएं चलने का आरोप है।