उत्तराखंड की धामी सरकार ने आज यानी की गुरुवार को अपना आम बजट सदन में पेश किया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 के सदन पटल पर बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट में कृषि, ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, आयुष, कृषि और पर्यटन जैसे 7 मुख्य क्षेत्रों पर ज़ोर दिया गया है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने उत्तराखंड के निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
यह बजट 1,01,175 करोड़ रुपए का है
वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि, यह बजट राज्य की आर्थिक दिशा और नीतियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि, यह बजट 1,01,175 करोड़ रुपए का है, जो पिछले बजट से काफ़ी ज़्यादा है। इस बढ़ोतरी से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही अग्रवाल ने बताया है कि, सरकार ने 7 प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया है जिन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें कृषि, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी, आयुष, कृषि और पर्यटन शामिल है
बजट का मुख्य उद्देश्य विकास को गति देना है
प्रेम चंद्र अग्रवाल ने कहा कि, बजट का मुख्य उद्देश्य वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकास को गति देना है। हम राजस्व संग्रहण को बेहतर बनाने और पूंजीगत व्यय में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, यह बजट राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा।
यह बजट उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध का है
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, यह बजट उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी है। सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments (0)