38वें नेशनल गेम्स 2025 का समापन समारोह उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुआ। नेशनल गेम्स में देशभर से कुल मिलाकर 16000 से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया। वहीं समापन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनरोड संगमा और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा मौजूद थीं। इस दौरान मनसुख मंडाविया ने कहा है कि, खेल में कभी हारते नहीं हैं या तो जीतते हैं या सीखते हैं।
आने वाले दिनों में देश खेल का हब बने
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने समापन समारोह में कहा कि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर प्लेयर्स की छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा। आने वाले दिनों में देश खेल का हब बने। इसके लिए हमें प्रयास करना होगा। मंडाविया ने आगे कहा कि, स्पोर्ट्स में कभी हारते नहीं हैं या तो जीतते ही या सीखते हैं। मेडल सिर्फ आपका ही गौरव नहीं बल्कि देश और राज्य का ही गौरव है।
यह भारत के खेल केंद्र बनने की शुरुआत है
खेल मंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, यह भारत के खेल केंद्र बनने की शुरुआत है। आयोजन स्थल की क्षमता 25,000 है और यह समारोह के लिए खचाखच भरा हुआ था। यह 2036 तक भारत के टॉप-10 ओलंपिक प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल होने की शुरुआत है। मनसुख मंडाविया ने कहा कि, देश में अब एक खेल पारिस्थितिकी तंत्र है। यह खेल सहित हर पहलू में आगे बढ़ रहा है।
Comments (0)