लखनऊ: असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भाजपा अपनी चुनावी रणनीति को और तेज कर रही है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुक्रवार को असम के दो महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
चुनावी कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का असम दौरा काफी व्यस्त रहेगा। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:50 बजे बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा आयोजित होगी और इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सोनितपुर जिले की बारछला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये दोनों क्षेत्र चुनावी दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, और मुख्यमंत्री की सभाएं स्थानीय कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में जोश और उत्साह भरेंगी।
9 अप्रैल से पहले प्रचार में ताबड़तोड़ रफ्तार
असम में मतदान की तारीख नजदीक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल को वोटिंग से ठीक पहले असम में और भी तेज रफ्तार से रैलियां करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी राज्यों में पीएम मोदी के बाद योगी की मांग सबसे अधिक है। उनकी सभाएं न केवल बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती हैं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भी भरती हैं।