मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। इसके साथ ही पेंशनर्स को 58 प्रतिशत महंगाई राहत (DR) का लाभ मिलेगा। सरकार ने कर्मचारियों के DA और पेंशनर्स के DR में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इससे पहले महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत था, जिसे अब 58 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त विभाग ने बढ़े हुए DA-DR के भुगतान का आदेश जारी कर दिया है।
1 जुलाई 2025 से बढ़ोतरी प्रभावी
मध्यप्रदेश में 3 प्रतिशत DA बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। भुगतान अगस्त 2025 से किया जाएगा। DA बढ़ने से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
6 किस्तों में एरियर का भुगतान
कर्मचारियों को एरियर की राशि एक साथ नहीं बल्कि 6 समान किस्तों में मिलेगी। ये किस्तें मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में दी जाएंगी। एरियर जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक की अवधि का मिलेगा।
बढ़ी हुई सैलरी का लाभ
बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी लगभग 465 रुपये से 4,230 रुपये तक बढ़ जाएगी। एरियर के रूप में 4,185 रुपये से 38,070 रुपये तक की राशि मिलेगी।