भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मीडिया रणनीति को धार देने के लिए एक बड़ी और संतुलित मीडिया टीम का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ये सूची जारी की है,इस नई टीम में 11 विधायकों और 5 पूर्व विधायकों समेत 83 लोगों का नाम है,इनमें 9 प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, 33 प्रदेश प्रवक्ता और 41 मीडिया पैनलिस्ट को शामिल किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब प्रदेश की सियासत तेजी से बदल रही है और राजनीतिक संवाद का केंद्र मीडिया बनता जा रहा है।
संगठन और रणनीति का बड़ा संकेत
इस नियुक्ति के जरिए बीजेपी ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वह मीडिया मैनेजमेंट को लेकर कोई ढील नहीं देना चाहती। पार्टी अब हर स्तर पर अपने पक्ष को मजबूती से रखने और विपक्ष के हमलों का तत्काल जवाब देने के लिए तैयार दिख रही है। यह टीम न केवल खबरों में पार्टी की उपस्थिति बढ़ाएगी, बल्कि राजनीतिक नैरेटिव सेट करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
अनुभव और नए चेहरों का संतुलन
हेमंत खंडेलवाल की सहमति से बनी इस टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। विधायक अर्चना चिटनीस, उषा ठाकुर जैसे वरिष्ठ नामों के साथ युवा और सक्रिय कुंवर सिंह टेकाम, गौरव पारधी, नीरज सिंह लोधी, संदीप जायसवाल, संतोष वरकड़े, दिलीप परिहार, संजय शाह, डॉ. योगेश पंडाग्रे, छाया मोरे, कलसिंह भाबर जैसे नए विधायकों की भागीदारी यह दिखाती है कि पार्टी अनुभव और ऊर्जा का संतुलित मिश्रण तैयार करना चाहती है।
हर क्षेत्र और वर्ग को साधने की कोशिश
नई मीडिया टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों और सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे बीजेपी की कोशिश साफ दिखती है कि वह हर क्षेत्र तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचाना चाहती है। यह कदम चुनावी नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां क्षेत्रीय संतुलन बड़ी भूमिका निभाता है।
चुनावी मोड में बीजेपी
इस जंबो टीम के गठन को बीजेपी की चुनावी तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले समय में यह टीम सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रचारित करने के साथ-साथ विपक्ष के आरोपों का जवाब देने में फ्रंटलाइन पर नजर आएगी। साफ है कि बीजेपी अब मीडिया और मैसेजिंग की लड़ाई को आक्रामक अंदाज में लड़ने के मूड में है।
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी (9)
1. बृजगोपाल लोया (रायसेन)
2. मिलन भार्गव (भोपाल)
3. आलोक दुबे (इंदौर)
4. राकेश पंड्या (उज्जैन)
5. राजलखन सिंह (ग्वालियर)
6. विशाल बत्रा (बैतूल)
7. पवन दुबे (भोपाल)
8. श्रीकांत साहू (जबलपुर)
9. प्रदीप राजौरिया (सागर)
प्रदेश प्रवक्ता (33)
अर्चना चिटनीस, कुंवर सिंह टेकाम, उषा ठाकुर, गौरव पारधी, नीरज सिंह लोधी, संदीप जायसवाल, संतोष वरकड़े, दिलीप परिहार, संजय शाह, डॉ. योगेश पंडाग्रे, छाया मोरे, कलसिंह भाबर, यशपाल सिंह सिसोदिया, घनश्याम पिरोनिया, रामलाल रौतेल, डॉ. सनवर पटेल, राजेंद्र भारती, डॉ. हितेश वाजपेयी, पंकज चतुर्वेदी, गुलरेज शेख, रूप पमनानी, विवेक गुप्ता, डॉ. दुर्गेश केसवानी, अजय धवले, डॉ. दिव्या गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, अजय यादव, मंजरी जैन, डॉ. वाणी आहलुवालिया, धैर्यवर्धन शर्मा, कल्पेश ठाकुर, वैभव शुक्ला, सचिन बघेल।
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट (41)
ब्रजेश पांडे, योगेश गुप्ता, एड. गुंजन चौकसे, वंदना ‘मार्तंड’ त्रिपाठी, सत्येंद्र जैन, शिवम शुक्ला, प्रेम व्यास, कर्नल ईशान आर., प्रियंका दुबे, स्वाति चोपड़ा, नमिता अग्रवाल, महेश शर्मा, कृष्णगोपाल पाठक, शाहवर आलम, मोहित गर्ग, अभय यादव, निशांत बिसेन, आदित्य दीक्षित, सागर कसेरा, अनिमेष भार्गव, रश्मि अग्रवाल, मनस्वी पाटीदार, योगेश तिवारी, डॉ. अविनाश पटवारी, डॉ. संजय पाटीदार, सुबोध दुबे, विकास जैन, माही भजनी, डॉ. नितिन मोहन डेहरिया, एड. श्याम गंगराड़े, डॉ. एसके तिवारी, विवेक सिन्हा, कमल वर्मा, सुमित रघुवंशी, विजय जोशी, सूरज खरे, जे.पी. मूलचंदानी, अर्चिता जोशी, सुमित पांडे, ऋषांक तिवारी, गौरव कुलश्रेष्ठ।
मीडिया विभाग सदस्य
नवीन चौधरी, नितिन द्विवेदी, योगेंद्र शुक्ला, सुभाष शर्मा, दीपक बलेचा, अनिल कौरव।