डोईवाला पुलिस द्वारा स्वामी राम हिमालयन अस्पताल/ विश्व विधालय जॉली ग्रांट में हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए गार्डो के विरुद्ध किया गया मुकदमा। बता दे पूरा प्रकरण जब डोईवाला पुलिस को चन्द्र भूषण मुख्य सुरक्षा अधिकारी स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय द्वारा सूचना दी गई कि विश्वविद्यालय जॉली ग्रांट में तीन युवकों द्वारा परिसर में आकर क्लास रूम में घुसकर छात्राओं के साथ अनावश्यक रूप से गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है
सुरक्षाकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
युवक आपस में झगड़ा करने पर उतारू हो रहे हैं जिससे अस्पताल में आने जाने वाले मरीज व तिमारदारों तथा संस्था में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही थी। सूचना पर पुलिस द्वारा तवरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर तीनों युवकों को संस्था में आने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। युवकों को संस्था के सुरक्षा कर्मियों द्वारा काफी समझाया गया लेकिन तीनों युवक ओर अधिक आक्रोशित होने लगे मौके पर शांति व कानून व्यवस्था सुचारू रखने हेतु युवकों द्वारा किसी संज्ञा अपराध को करने की प्रबल संभावना को देखते हुए तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। जिस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक युवक के साथ हिमालयन विश्वविद्यालय जॉली ग्रांट के सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट किया जाना दिख रहा है वीडियो वायरल होने के बाद डोईवाला पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए बीते रोज संबंधित धाराओं में सुरक्षा कर्मियों पर भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।