वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और व्यापारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी की गई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
दिल्ली में कीमत 2078.50 रुपये पहुंची
दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रुपये हो गया है। इससे पहले 1 मार्च को इसकी कीमत 1768.50 रुपये थी।
एक महीने में 310 रुपये की बढ़ोतरी
मार्च महीने में लगातार बढ़ोतरी के चलते अब तक सिलेंडर के दामों में कुल 310 रुपये का इजाफा हो चुका है, जिससे व्यापारियों की लागत बढ़ गई है।
अन्य शहरों में भी बढ़े दाम
देश के अन्य महानगरों में भी कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है—
- कोलकाता: 2208.00 रुपये
- मुंबई: 2031.00 रुपये
- चेन्नई: 2246.50 रुपये
घरेलू LPG के दाम स्थिर
हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ेगा असर
कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री की लागत बढ़ेगी, जिसका असर खाने-पीने की कीमतों पर पड़ सकता है।
मिडिल ईस्ट तनाव बना वजह
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ऊर्जा सप्लाई में बाधा के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर भारत पर भी देखने को मिल रहा है।
भारत में पहले भी बढ़ चुके हैं दाम
हाल के समय में एलपीजी सिलेंडर के दाम दो बार बढ़ाए जा चुके हैं, जिससे महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है।