नोएडा में आज समाजवादी पार्टी की बड़ी राजनीतिक रैली होने जा रही है। अखिलेश यादव दादरी में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।
दादरी में ‘समानता भाईचारा रैली’
यह रैली नोएडा के दादरी क्षेत्र में ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ के नाम से आयोजित की जा रही है। आयोजन की जिम्मेदारी सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी संभाल रहे हैं।
बड़ी संख्या में जुटेंगे कार्यकर्ता
रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। सपा इस आयोजन के जरिए जमीनी स्तर पर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है।
140 सीटों पर फोकस
इस रैली का मुख्य लक्ष्य 32 जिलों की करीब 140 विधानसभा सीटों पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव यहां से चुनावी रणनीति और अहम संदेश भी देंगे।