योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे, जहां उनका पूरा दिन चुनावी और राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री एक ही दिन में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
12.15 बजे सोनामुखी में जनसभा करेंगे सीएम
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:15 बजे सोनामुखी से होगी, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 2:05 बजे नंदकुमार पहुंचेंगे, जहां दूसरी जनसभा का आयोजन किया गया है।
एक दिन में तीन बड़ी जनसभाओं को करेंगे संबोधित
दिन का अंतिम और महत्वपूर्ण कार्यक्रम 3:30 बजे कांथी दक्षिण में होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान वे राजनीतिक माहौल को साधने और पार्टी के समर्थन को मजबूत करने पर जोर देंगे।
बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना
मुख्यमंत्री के इस पूरे दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीति और चुनावी तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। तीन अलग-अलग स्थानों पर होने वाली जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।