मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।
184 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 184 करोड़ 92 लाख रूपये की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे। इन कार्यों में 115 करोड़ 32 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं 69 करोड़ 60 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।
‘लाड़ली बहना योजना
‘लाड़ली बहना योजना राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में शामिल है। हर महीने मिलने वाली ₹1,500 की सहायता राशि महिलाओं की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक स्तर को भी मजबूत बना रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।