ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में पहले दिन शांति वार्ता के दो चरणों में 15 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुद्दे पर आज फिर बैठक होगी।
ईरान-अमेरिका में 15 घंटे चली बातचीत, नहीं निकला कोई नतीजा
इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर वह ईरान को हथियार उपलब्ध कराता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ट्रम्प शनिवार शाम (अमेरिकी समयानुसार) व्हाइट हाउस से मियामी रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे।अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संकेत मिले हैं कि आने वाले समय में ईरान को चीन से नए एयर डिफेंस सिस्टम मिल सकते हैं।
ट्रम्प की चीन को चेतावनी- ईरान को हथियार न दे, अंजाम बुरा होगा
चीन इन हथियारों की आपूर्ति सीधे करने के बजाय किसी तीसरे देश के जरिए कर सकता है, ताकि असली स्रोत छिपाया जा सके। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।