भोपाल। मध्यप्रदेश में तेज गर्मी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर में गर्मी और भी तीखी हो जाती है। इसी वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में औसतन 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में यह बढ़ोतरी 5 से 6 डिग्री तक पहुंच गई है। IMD भोपाल के अनुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं। शनिवार को इन इलाकों में तापमान अधिक रहा और रविवार को भी ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है।
इंदौर-भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में तापमान उछला
शनिवार को उज्जैन, रतलाम और नर्मदापुरम सहित 18 शहरों में दिन का तापमान 37 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान रतलाम में 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा नर्मदापुरम में 39.4 डिग्री, धार में 39.2 डिग्री, खरगोन में 39 डिग्री, गुना में 38 डिग्री, शाजापुर में 37.7 डिग्री, रायसेन और सागर में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं छिंदवाड़ा में 37.5 डिग्री, मंडला, दतिया और श्योपुर में 37.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा खजुराहो में 37.2 डिग्री और दमोह, टीकमगढ़ व बैतूल में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री और ग्वालियर में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान
प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 37.6 डिग्री और ग्वालियर में 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।