अगर आप भी हर महीने एटीएम से कैश निकालते हैं या डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल न करके कैश पेमेंट करते हैं तो इस खबर से आपको झटका लग सकता है। दरअसल, एटीएम से कैश निकालना अब महंगा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिजर्व बैंक ATM से कैश निकालने पर फीस बढ़ाने वाला है। रिजर्व बैंक मौजूदा समय में महीने में 5 कैश विथड्रावल फ्री देता था लेकिन अब RBI इन 5 लेनदेन की लिमिट से अधिक पर लगने वाले चार्ज और एटीएम इंटरचेंज फीस को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है।
कितना बढ़ेगा चार्ज?
हिंदू बिजनेसलाइन ने अपनी रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का हवाला देते हुए बताया कि NPCI ने पांच बार फ्री लिमिट पूरी होने के बाद कैश निकालने के चार्ज को मौजूदा चार्ज 21 रुपये से बढ़ाकर 22 करने की सिफारिश की है। इसके अलावा एनपीसीआई ने कैश लेनदेन के लिए एटीएम इंटरचेंज फीस को 17 रुपये से बढ़ाकर 19 रुपये करने की भी सिफारिश की है।इंटरचेंज फी दूसरे बैंक के एटीएम से एक लिमिट के बाद पैसे निकालने पर लगाई जाती है। यानी कि यह एटीएम सर्विस इस्तेमाल करने के बदले एक बैंक की तरफ से दूसरे बैंक को दी जाने वाली फीस है।
RBI की मीटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक और व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में फीस बढ़ाने की एनपीसीआई की सिफारिश से सहमत हैं। लेकिन अभी इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक और NPCI ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
Comments (0)