भगवान कुबेर को धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। खासकर धनतेरस और दीपावली के समय भक्त कुबेर महाराज के दर्शन करने के लिए जाते है। धनतेरस के दिन भारत में मौजूद एशिया के सबसे बड़े कुबेर प्रतिमा के दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कुबेर के दर्शन करने से घर में सुख-समृद्धि और वैभव का वास होता है। ये प्रतिमा मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में मौजूद है, जिससे यहां के लोगों की अटूट आस्था जुड़ी हुई है।
अगर आप भी इस धनतेरस अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते है तो जरूर करें भगवान कुबेर के दर्शन