इंदौरवासियों ने लोकसभा चुनाव में देश की सबसे बड़ी जीत का तोहफा शंकर लालवानी को दिया है। वे 12 लाख वोटों से चुनाव जीते है। लालवानी का पिछला कार्यकाल देखा जाए तो इंदौर को ज्यादा बड़ी सौगातें नहीं मिली, लेकिन अब आने वाले पांच सालों में उन्हें खुद को साबित करना होगा। जो घोषणाएं उन्होंने की। उसे पूरा करना होगा। अभी भी इंदौर रेल, सड़क नेटवर्क के मामले में पिछड़ा हुआ है। पुरानी रेल परियोजनाएं मंद गति से चल रही है। मेडिकल सुविधाएं अभी बेहतर होना बाकी है।
सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि जो प्रोजेक्ट पाइप लाइन में थे। उन्हें धरातल पर लाया जाएगा। हमारा फोकस इंदौर से रेल, हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर रहेगा।