भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में आज गुरुवार को शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे सुधार होगा।
घने कोहरे की संभावना-
- 16 जनवरी तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।
- 19 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा रहेगा।
- 16-19 जनवरी के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है।
- अन्य प्रभावित राज्य: जम्मू डिवीजन, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय।
शीत दिवस और शीतलहर-
- आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीत दिवस रहेगा।
- 15-16 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की संभावना।
- 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शीतलहर; 15-17 जनवरी को ओडिशा में शीतलहर।
- हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में गंभीर शीतलहर का अनुमान है।
बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान-
- 16-20 जनवरी: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम, कहीं-कहीं व्यापक बारिश और बर्फबारी।
- उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश/बर्फबारी।
- 18-20 जनवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की संभावना।
- 19-20 जनवरी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में बारिश।
मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि घने कोहरे, शीतलहर और बारिश/बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें, यात्रा योजनाओं में बदलाव की संभावना को ध्यान में रखें और मौसम अपडेट नियमित चेक करें।
Comments (0)