CG NEWS : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों से बहुत उम्मीदें थी। कि उनके स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ पहुंचकर जीत का मार्ग सुनिश्चित करेंगे। लेकिन प्रदेश के लोकसभा सीटों पर ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। क्योंकि अब तक केवल कांग्रेस दो ही राष्ट्रीय नेताओं ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। जिसे लेकर भाजपा कांग्रेस को इस लोकसभा चुनाव में बिखरा हुआ बता रही है। वहीं कांग्रेस अब तीसरे चरण के चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में लगी हुई है।
बीजेपी-कांग्रेस में काटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने करीब 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इन स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के साथ ही प्रदेश के बड़े नेताओं के नाम शामिल हुए थे। यह उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस के बड़े नेता छत्तीसगढ़ में भी मोर्चा संभालेंगे लेकिन स्थिति इसके ठीक विपरीत है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का छत्तीसगढ़ से मोह भंग होता नजर आ रहा है। क्योंकि पहले चरण में सिर्फ बस्तर से राहुल गांधी की सभा देखने को मिली थी। वहीं दूसरे चरण के लिए प्रियंका गांधी का दौरा देखने को मिला। उससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आए थे लेकिन वे प्रचार करते नजर नहीं आए वही प्रदेश कांग्रेस को अब बड़े नेताओं का इंतजार है। जिसके तहत अब तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस अपनी ताकत झोंकने की पूरी तैयारी में है। एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में प्रचार प्रसार करते नजर आएंगे। तो वहीं दूसरी ओर बिलासपुर लोकसभा सीट पर प्रचार करने राहुल गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे जिसकी जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दी।दीपक बैज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश की 11 सीटों पर मजबूती के साथ कांग्रेस मैदान में उतरेगी उम्मीद की जा रही थी कि प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेता चुनावी कमान संभालते नजर आएंगे हालांकि ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। जिन बड़े नेताओं से उम्मीदें थी उन्होंने भी किनारा कर लिया है। माना जा रहा है था कि मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल, जय राम रमेश,राजबब्बर, सुखविंदर सिंह सिद्धू, कुमारी शैलजा समेत बड़े नेताओं का दौरा देखने को मिलेगा। लेकिन इसके ठीक विपरीत राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कन्हैया कुमार के अलावा अब तक कोई बड़े नेता ने दौरान नहीं किया है। जबकि भाजपा के बड़े नेता प्रदेश में कमान संभाल चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेपी नड्डा अमित शाह योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरे पर बीजेपी तंज भी कस रही है। वही कांग्रेस के परफॉर्मेंस को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने कांग्रेस को चुनाव में बिखरी हुई बताया है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस में संवाद और समन्वय की समिति बनाई है इस समिति के सदस्यों के बीच ही संवाद की स्थिति नहीं है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर हार मान चुकी है।संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश महामंत्री
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जहां कांग्रेस के बड़े नेता लगातार दौरे करते नजर आए थे तो वहीं लोकसभा चुनाव में अब कांग्रेस के बड़े नेताओं ने प्रदेश की सीटों से किनारा कर लिया है अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि कौन नेता कब-कब दौरा करने वाला है। इसके विपरीत भाजपा के बड़े नेता लगातार लोकसभा सीटों को साधने में लगे हुए हैं। अब देखना होगा कि आखिरकार कांग्रेस के बड़े नेता प्रदेश की सीटों पर कब दौरा कर जनता को साधते नजर आएंगे।Read More: CG NEWS : वरिष्ठ IAS अफसर सोनमणि बोरा को राज्य सरकार ने दी इस विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश…
Comments (0)