मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दो दिवसीय कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के बाद बस्तर के कलेक्टर व 2015 बैच के आईएएस विजय दयाराम के. को हटा दिया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर पदस्थ किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने बस्तर की समीक्षा के दौरान राजस्व प्रकरण निपटाने में देरी, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मनरेगा में रोजगार सृजन करने में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। बस्तर में 2015 बैच के लिए आईएएस हरीश एस. नए कलेक्टर होंगे। अभी तक वह सुकमा में कलेक्टर थे। वहीं सुकमा में 2018 बैच के आईएएस देवेश कुमार ध्रुव को नया कलेक्टर बनाया गया है।

Comments (0)