मध्यप्रदेश में महिला स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने सरकार लाड़ली शक्ति स्वसहायता मिशन लाएगी। मजबूत बिजनेस मॉडल से जोडऩे वाले इस मिशन में समूहों के उत्पादों को बड़े बाजार से लिंक कर सप्लाई चेन तैयार की जाएगी।
‘लाड़ली लक्ष्मी’ और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की सफलता के बाद सरकार इस स्कीम से महिला वोट बैंक को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साधने पर फोकस होकर कार्य कर रही है। ब्लू प्रिंट तैयार कर विभाग जल्द ही जमीन पर उतारेगा।
इन चार बदलाव से सशक्त करने का प्रयास
अब इन समूहों को आत्मनिर्भर बनाने कॉमन रोडमैप बनेगा। इसमें लखपति दीदी, लाड़ली और अन्य योजनाएं शामिल होंगी।
समूहों को प्रोडेक्ट बनाने से लेकर मार्केट में बेचने तक का लिंकेज प्लेटफार्म तैयार कर 10 लाख नए समूह बनाने का लक्ष्य।
महिलाओं को लाड़ली शक्ति क्रेडिट कार्ड मिलेगा। न्यूनतम दर पर एक लाख तक कर्ज मिलेगा। इसमें 6000 करोड़ लिंक होंगे।
पंद्रह लाख लखपति दीदी तैयार करने के लक्ष्य के साथ इनकी सालाना आय न्यूनतम एक लाख तक बनाने का प्रयास होगा।
Comments (0)