मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस में पैरालम्पिक-2024 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में अवनी लेखरा के स्वर्ण पदक और मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अवनी लेखरा ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ पैरालंपिक में रिकार्ड बनाया है, इसी स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीकर सम्पूर्ण भारतीयों को गोरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खेल की नई प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान प्रदान करेगी। देश को दोनों बेटियों पर गर्व है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस में पैरालम्पिक-2024 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में अवनी लेखरा के स्वर्ण पदक और मोना अग्रवाल के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
Comments (0)