केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन आज एमपी से राज्यसभा सांसद घोषित होंगे। डमी कैंडिडेट के नाम वापस लेने के बाद आज जॉर्ज कुरियन निर्विरोध निर्वाचित होंगे। वे एमपी के पहले ईसाई धर्म से आने वाले राज्यसभा सांसद जॉर्ज होंगे। जन्माष्टमी के अवकाश के कारण 26 अगस्त की जगह 27 अगस्त को नाम वापसी की तारीख निर्वाचन आयोग ने रखी थी।
जानिए कौन हैं जॉर्ज कुरियन ?
बीजेपी ने जॉर्ज कुरियन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में जॉर्ज कुरियन मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो सीट खाली की थी, उसी सीट से जॉर्ज कुरियन उम्मीदवार होंगे। केरल के एट्टुमानूर से आने वाले जॉर्ज कुरियन मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। जॉर्ज कुरियन भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय से सदस्य हैं।
प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें
बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू हुई थी और 21 अगस्त, नामांकन की आखिरी तारीख थी। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं, जिनमें से वर्तमान में बीजेपी के पास 7 और कांग्रेस के पास 3 राज्यसभा सांसद हैं। वर्तमान में विधायकों की संख्या के आधार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट भी बीजेपी के हिस्से में ही जाएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन आज एमपी से राज्यसभा सांसद घोषित होंगे। डमी कैंडिडेट के नाम वापस लेने के बाद आज जॉर्ज कुरियन निर्विरोध निर्वाचित होंगे। वे एमपी के पहले ईसाई धर्म से आने वाले राज्यसभा सांसद जॉर्ज होंगे।