Raipur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) रविवार शाम को राज्यपाल अनुसुइया उइके ( Governor Anusuiya Uike) से मुलाकात करने के लिए राजभवन पहुंचे। सीएम भूपेश (CM Bhupesh) ने यहां पहुंचकर राज्यपाल अनुसुइया से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान सीएम ने उन्हें मणिपुर का राज्यपाल बनने की शुभकामनाएं दी। साथ ही अलग-अलग- अलग मुद्दों पर उनसे चर्चा भी की। उन्होंने प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए राज्यपाल का आभार जताया। इससे पहले उन्होंने मीडिया से कहा, राज्यपाल मेरी बड़ी बहन हैं। लेकिन भाजपा ने राजभवन को राजनीति का अखाड़ा बना दिया। अनुसुइया उइके को सरकार ने 16 जुलाई 2019 को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्ति किया था। उन्होंने 17 जुलाई को कार्यभार ग्रहण कर लिया था।
नये राज्यपाल से उम्मीद
नये राज्यपाल से क्या उम्मीद है पूछे जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नये राज्यपाल को आने दीजिए। उनका स्वागत करेंगे। मिलेंगे उसके बाद समस्या भी बताएंगे।
13 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति
बता दें कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को 13 राज्यों के राज्यपालों की एक साथ नियुक्ति की है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर करते हुए उनके स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही रविवार को नई नियुक्ति की है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
यहां के बदले राज्यपाल
वहीं अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (सेवानिवृत्त), सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, झारखंड का राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है। इनके अलावा अनुसुईया उइके को मणिपुर, एल. गणेशन को नागालैंड, फागू चौहान को मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल और ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़े- Aero India 2023: बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Comments (0)