Vikas Yatra: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में मिशन 2023 (Mission 2023) की तैयारियां जोरो शोरो से शुरू हो गई है। सत्ताधारी बीजेपी (BJP) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) दोनों ही इस सियासी रण के मैदान में उतर आए हैं। इसी कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार विकास यात्रा निकालेगी। दिल्ली (Delhi) दौरे से लौटने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने अपनी अगली तैयारी शुरू कर दी है।
आज यानी बुधवार को सीएम हाउस में एमपी के सभी मंत्रियों के साथ CM शिवराज ने विकास यात्रा (Mp vikas yatra) के संबंध में बैठक की। देश में निकल रही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही अब मध्य प्रदेश सरकार विकास यात्रा (Vikas Yatra) निकालने जा रही है। इसलिए इस बैठक में संभागायुक्त और कलेक्टर भी जुड़ें। अब इस यात्रा के बहाने भाजपा सरकार संगठन विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले ही जमीन पर जुड़कर पूरे प्रदेश को नापने की तैयारी में हैं।
ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर हो
सीएम शिवराज ने आज सभी मंत्रियों की मीटिंग बुलाई। इस बैठक में 1 फरवरी से शुरु हो रही विकास यात्रा को लेकर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों से कहा कि विकास यात्रा में ज्यादा से ज्यादा एरिया कवर हो। विकास यात्रा के पहले एक-बार दो दिन के दौरे मंत्री जरूर करें। विकास यात्रा हमारे काम को जनता के बीच ले जाने का काम है। विकास यात्रा और दौरे प्रभावी हों, ये हमारी प्राथमिकता है। कलेक्टर तैयारी कर लें। विकास यात्रा 5 फरवरी से अधिकतम 25 फरवरी तक होगी।
विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव (MP Assemble Election) होने है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने अपनी कमर कस ली है। अब वो जनता के बीच सीधे विकास कार्य को लेकर जाएगी और 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच प्रदेश में विकास यात्रा (vikas yatra) निकाली जाएगी। विकास यात्रा (vikas yatra) की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के कलेक्टरों (collectors) को दी गई। हर दिन कलेक्टर को ये बताना होगा कि यात्रा कितने किलोमीटर, कितने गांव, कितने वार्ड तक पहुंची है। इस दौरान हर जिले में वार्ड और गांव स्तर लोकार्पण और शिलान्यास होंगे।
विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी
इस विकास यात्रा (vikas yatra) के दौरान कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। तो कई विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इस विकास यात्रा के बीच शहर के लोगों, किसानों, हितग्राही, छात्रों, महिलाओं सभी से चर्चा भी होगी। विकास यात्रा में लोगों से मुलाकात के बाद उन्हें केंद्र व राज्य की योजनाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा।
जनजातीय गौरव यात्रा
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने इस बार आदिवासी वोट बैंक पर बहुत फोकस किया है। बीजेपी (BJP) विकास यात्रा से पहले जनजातीय गौरव यात्रा (Tribal Pride Tour) भी निकाल चुकी है। इस जनजातीय गौरव यात्रा का फोकस आदिवासी रहे। ये गौरव यात्रा आदिवासी बहुल्य 47 सीटों के लिए ही निकाली गई थी। इस यात्रा में सीएम शिवराज (CM Shivraj) कई मंत्रियों के साथ शामिल हुए, साथ ही आदिवासी युवाओं के साथ परंपरागत वेशभूषा में भी दिखे थे। अब आगे देखते ही कि विकास यात्रा से क्या लाभ होता है।
ये भी पढे़-Election Dates: चुनाव आयोग आज कर सकता है त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव की तारीखों का ऐलान
Comments (0)