देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं।
आज हम सब एक भारत का दर्शन कर रहे हैं
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, आज के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। 76 वर्ष की इस यात्रा मैंने एक उतार चढ़ाव इस यात्रा में देखें हैं लेकिन इस सबके बावजूद एक भारत श्रेष्ठ भारत अपने संकल्पों के अनुरुप उत्तर दक्षिण तक पूर्व से पश्चिम तक प्रत्येक भारतवासी के गौरव भारत की एकात्मकता और अखंडता के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए आज हम सब एक भारत का दर्शन कर रहे हैं। इसमें हमारे संविधान की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। मैं इस अवसर महात्मा गांधी के स्मृतियों को नमन करता हूं।
कोई उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सभी प्रयाग वासियों को, प्रदेश वासियों को और देश वासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विकसित भारत और विकसित प्रदेश के लिए जो कदम प्रदेश व देश ने बढ़ाए हैं, अब हम उससे केवल 21 वर्ष दूर हैं। दुनिया में अब कोई भी भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता और भारतवर्ष में कोई उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता, ये मेरा विश्वास है।
Comments (0)