Assembly Elections 2026 Schedule: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज यानी की रविवार (15 मार्च) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है। इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा करने वाला है
आपको बता दें कि, इस साल पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग रविवार को इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा करने वाला है। बता दें कि, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी की सदस्यता वाला चुनाव आयोग रविवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेगा।
बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए
दरअसल, पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। 2 मार्च 2021 को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद, पहले चरण में 27 मार्च, दूसरे में एक अप्रैल, तीसरे में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल, 5वें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 22 अप्रैल, 7वें चरण में 26 अप्रैल और 8वें चरण में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। जबकि 2 मई को विधानसभा चुनावों की घोषणा की गई।
बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं
इसमें टीएमसी फिर से विजयी रही। बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं। 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए पिछली बार 12 मार्च 2021 को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। राज्य में एक ही चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इसी दिन 140 सदस्यीय केरल विधानसभाऔर 30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा के लिए मतदान हुआ।
असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं
वहीं 2021 में असम में तीन चरणों में चुनाव संपन्न कराए गए। पहले चरण में 27 मार्च, दूसरे में एक अप्रैल और तीसरे में 6 अप्रैल को मतदान हुआ। असम में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं। आपको बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को पूरा हो रहा है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सत्ता हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। वहीं, तृणमूल का प्रयास अपनी सरकार को बरकरार रखना है। तो वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपनी साख के लिए यह चुनावलड़ेगी।
एनडीए बनाम डीएमके के बीच कड़ी टक्कर रहेगी
भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु में मुख्य रूप से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। एनडीए के अन्य घटक दलों में क्षेत्रीय पार्टियां, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), तमिल मनीला कांग्रेस और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) शामिल हैं। इस बार चुनाव में एनडीए बनाम डीएमके के बीच कड़ी टक्कर रहेगी।
केरल में बीजेपी का प्रमुख गठबंधन सहयोगी बीडीजेएस है
आपको बता दें कि, 10 मई 2026 को वर्तमान तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। केरल में भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख गठबंधन सहयोगी बीडीजेएस है। क्षेत्रीय पार्टी ट्वेंटी-20 भी एनडीए का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी), शिवसेना और कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) जैसे दल भी एनडीए का हिस्सा हैं।
कांग्रेस और BJP दोनों में कांटे की टक्कर रहेगी
यहां एनडीए बनाम माकपा की लड़ाई देखी जा सकती है। बता दें कि, राज्य विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। असम में 20 मई और पुडुचेरी में 15 जून को विधानसभा कार्यकाल पूरा होगा। असम में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। इस बार कांग्रेस और BJP दोनों में कांटे की टक्कर रहेगी।
Comments (0)