छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, आज हमने पूरे राज्य में गोवंश के सरंक्षण, संवर्धन के लिए 'गोधाम योजना' शुरू की है। यहां 29 गोधामों का उद्घाटन किया गया है। इन सभी गोधामों में उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि, इस पहल से किसानों और पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी। यह कार्यक्रम सभी की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अफवाहों से प्रदेश की जनता दूर रहे
LPG की कमी की खबरों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कोई परेशानी नहीं है। दुष्प्रचार किया जा रहा है। सीएम साय ने अपने बयानमें आगे लोगों से अपील करते हुए कहा कि, अफवाहों से प्रदेश की जनता दूर रहे, उन्हें कोई तकलीफ नहीं होगी।
सोनम वांगचुक बहुत प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं
वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्रालय द्वारा सोनम वांगचुक की हिरासत रद्द किए जाने पर कहा कि, सोनम वांगचुक बहुत प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, उन्होंने देश को प्रतिष्ठा दिलाने के अनेक काम किए। वहां के आंदोलन, प्रकृति को बचाने के लिए जो आंदोलन उन्होंने किए उसे दबाने के लिए षड्यंत्रपूर्वक उनकी प्रतिष्ठा पर दाग लगाने के लिए उन्हें NSA लगाकर गिरफ्तार किया गया। अब क्योंकि दो दिन बाद सरकार को जवाब देना है और जवाब उनके पास नहीं है इसलिए उन्हें छोड़ रहे हैं। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं फिर भी ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को जेल में रखकर भाजपा ने पाप किया है।
Comments (0)