पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित रैली में रिकॉर्ड 8 से 10 लाख लोग शामिल हुए। उन्होंने यह ऐतिहासिक रैली 1971 में बांग्लादेश में भारत की सेना की जीत के बाद आयोजित ‘ब्रिगेड’ रैली से तुलना की और इसे राज्य में बदलाव की शुरुआत बताया।
2026 के निर्वाचन में TMC का विसर्जन होगा
अधिकार ने रैली के दौरान कहा कि,आज कई भाजपा कार्यकर्ताओं का खून बहा है और कई घटनाएं हुई हैं। यह बिगुल बज चुका है और खेल अब शुरू होगा। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी सख्त बयान दिए। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा, “TMC जितने हमले करना चाहे कर लें, लेकिन जनता ने ठान लिया है कि 2026 के निर्वाचन में TMC का विसर्जन होगा। यह सिर्फ शुरुआत है, जयघोष का बिगुल बज चुका है। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा - जन सैलाब तो होना ही था। उनका काम सिर्फ मारपीट करना है। बिगुल बज गया है, अब खेल शुरू होगा।
जो अन्याय हुआ, उसे छोड़ा नहीं जाएगा
भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात लोगों के मन में उतर चुकी है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका हिसाब।” उन्होंने कहा कि बंगाल ममता बनर्जी से हिसाब मांगेगा और हिसाब बराबर होगा। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज गया है और पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि जो अन्याय हुआ, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
आने वाले समय में परिवर्तन होगा
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज चुनावी शंखनाद कर दिया है। आने वाले समय में परिवर्तन होगा और प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुसार इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने गिरीश पार्क में हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का हवाला देते हुए कहा कि सब का हिसाब रखा जाएगा।
Comments (0)