ICC चेयरमैन जय शाह ने मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड फंक्शन में एक बड़ा बयान दिया। शाह ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि, यह ICC वर्ल्ड कप बहुत जरूरी था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस बात पर बहुत चर्चा हो रही थी कि कुछ टीमें हिस्सा लेंगी या नहीं और वर्ल्ड कप कैसे होगा।
कोई भी टीम संस्था से बड़ी नहीं होती
इस कार्यक्रम में जय शाह ने किसी टीम का नाम लिए बिना कहा कि, ICC चेयरमैन के तौर पर, मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम संस्था से बड़ी नहीं होती और कोई एक टीम संस्था नहीं बनाती। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, एक ऑर्गनाइजेशन सभी टीमों का कॉम्बिनेशन होता है।
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिला मौका
उन्होंने आगे कहा कि, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों की वजह से भारत नहीं आने का फैसला किया था। ऐसे में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का मौका मिला था। वहीं, पाकिस्तान की टीम ने अपनी सरकार के कहने पर भारत से खेलने से इनकार किया था।
पाकिस्तान, भारत से बुरी तरह हारा
हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने के बाद पाकिस्तान भी भारत के साथ खेलने के लिए राजी हो गया था। पाकिस्तान और भारत के बीच ये मुकाबला 14 फरवरी को खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा है।
Comments (0)