भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, भारतीय क्रिकेट की हाल की उपलब्धियां गर्व करने वाली हैं। हिटमैन शर्मा ने पुरुष और महिला दोनों टीमों के वर्ल्ड कप जीत को याद करते हुए कहा कि, यह प्रदर्शन वास्तव में शानदार था।
पुरुष टीम ने कमाल किया
भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस दौरान यह भी कहा कि, पिछले कुछ सालों में हमने जो कुछ हासिल किया है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। पुरुष टीम ने जो कमाल किया, वह असाधारण था, और महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतना भी ऐतिहासिक पल था।
यह तो बस शुरुआत है
उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि, भारत के खाते में अभी और भी ICC खिताब आने बाकी हैं। हिटमैन ने अपने बयान में आगे कहा कि, यह तो बस शुरुआत है। अब पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। एक बार जब आपको वह लय मिल जाती है, तो यह जारी रहती है। अब पुरुष और महिला, दोनों टीमों के पास वह लय मौजूद है। हमें इसे आगे भी बनाए रखना होगा।
Comments (0)