एमपी के कई जिलों में बीते तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण तेज बारिश का दौर जारी है। आज जन्माष्टमी के मौके पर भी प्रदेश के कई जिलों में बादल जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग ने कई जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज और कई जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिले में अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
एमपी के कई जिलों में बीते तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण तेज बारिश का दौर जारी है।