रायपुर: भाजपा के नेताओं पर हुए हमले को लेकर सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, जांच ठीक तरह से नहीं हो रही है। भाजपा इस पर धरना प्रदर्शन भी कर रही है। पहले भी जब जांच कर रहे थे, तब इसे NIA ने टेक ओवर कर लिया था। SIT जब हमने गठित की तब भाजपा इसके खिलाफ कोर्ट भी गई। अब आगे की घटना देखते हुए DG ने NIA के महानिदेश ने इसकी जांच को लेकर पत्र लिखा है। ताकि जो भाजपा कह रही है कि जांच ठीक से नहीं हो रही वो हो जाए।
भाजपा के सवालों का दिया जवाब
वहीं सीएम बघेल (Bhupesh Baghel) ने पीएम आवास योजना पर भारतीय जनता पार्टी के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि, ये आखिरकार किस आधार पर बात करते है। भाजपा ने जो 16 लाख आंकड़े बताए है वो आंकड़े कहा से आया है। मख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, अभी जनगणना तो हुई नहीं है, तो ये लोग आखिरकार किस आधार पर बात कर रहे है। अब तक ना ही हां हुई है ना ही गरीबी रेखा की सूची जारी हुई है। उन्होंने कहा कि, हर 10 साल में जनगणना करने का प्रावधान है, हां ये हो सकता है कि, 16 लाख आंकड़े बताए है वो 18 लाख हो जाए।
मुख्यमंत्री ने इस बीच यह भी कहा कि, भाजपा जनगणना इसलिए नहीं करा रही। क्योंकि गरीबों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। 10 साल में किसी परिवार को स्थिति वैसी नहीं होती। इनके पास (बीजेपी) आंकड़े तो है ही नहीं बिना आधार के कैसे काम करेंगे। उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि, बीजेपी को केंद्र सरकार से यह कहना चाहिए कि, जनगणना ना रोके। मैं तो कह रहा हूं कि, ये पहले जनगणना कराए।
रमन सिंह को बताया दोषी
वहीं जीएसटी क्षतिपूर्ति में नुकसान को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि, रमन सिंह की नाकामी के चलते छग को नुकसान हो रहा है। हम उत्पादक राज्य है। हमें ज्यादा नुकसान हो रहा । साल 2022 के बाद से हमें GST क्षतिपूर्ति नहीं मिली। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, रमन सिंह को जनता से माफी मांगना चाहिए। हमारा प्रतिवर्ष 6000 करोड़ का नुकसान हो रहा है। भारत सरकार की नीति में उत्पादक राज्यों को नुकसान हो रहा है।
Comments (0)