1 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना 24वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। हर साल राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार द्वारा 1 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री साय की सरकार ने दीवाली पर्व के मद्देनजर राज्योत्सव को 4 से 6 नवंबर तक नवा रायपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 24 वर्ष पूरे हो रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उन्हें साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।
राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। राज्य सरकार आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, वंचित वर्ग के लोगों तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के लक्ष्य को तेजी से हासिल करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब प्रदेश को आगे ले जाने और विकास का नया अध्याय लिखने का संकल्प लें।

Comments (0)