मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवगठित पुलिस बैंड के प्रदर्शन के अवसर पर बहुत बड़ी घोषणा की। मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम यादव ने सभी जिलों में पुलिस बैंड वादकों की भर्ती की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 340 प्रशिक्षुओं को 11,000 रुपये के अनुदान की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को लेकर उन्होंने 10,553 करोड़ रुपये के बजट आवंटन की घोषणा की, जिसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों के लिए 25,000 आवासों का निर्माण करना है, जिनमें से 12,000 का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है. इसके अलावा, भोपाल में जल्द ही 50 बिस्तरों वाले पुलिस अस्पताल का उद्घाटन किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवगठित पुलिस बैंड के प्रदर्शन के अवसर पर बहुत बड़ी घोषणा की। मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम यादव ने सभी जिलों में पुलिस बैंड वादकों की भर्ती की घोषणा की।