पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव हो गया है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ठंड का असर कम हो गया है। बदले मौसम के चलते राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। इस दौरान बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक एमपी का मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा और दिन-रात के तापमान में गिरावट होगी। शनिवार को बदले वेदर का असर प्रदेशभर में रहा। इससे सभी जिलों में दिन का पारा 25 डिग्री के ऊपर और कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

Comments (0)