Ujjain: विश्व प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास (kumar vishwas) बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन(Ujjain) पहुंचे हैं। कुमार विश्वास (kumar vishwas) 14 जनवरी की अल सुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। कुमार विश्वास (kumar vishwas) ने बाबा महाकाल (baba mahakal) का पूजन अभिषेक भी मंदिर के गर्भ गृह से किया और करीब 3 घंटे का वक्त मंदिर में ही बिताया। कुमार विश्वास ने मीडिया बात करते हुए कहा कि वह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने समय समय पर आते रहते हैं। कुमार विश्वास (kumar vishwas) का महू में कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। उसी में सम्मिलित होने से पहले उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया है।
मकर संक्रांति पर्व की बहुत शुभकामनाएं
कुमार विश्वास (kumar vishwas) कवि है और अपने शब्दों से वो जाने जाते हैं। मकर संक्रांति पर्व को लेकर उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य भास्कर अब इच्छानुसार अपनी दिशा बदल रहे हैं। मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण हो रहे हैं। उम्मीद है कि भगवान भास्कर का ये दिशा परिवर्तन देश के लिए भी परिवर्तन का दौर होगा। सभी देशवासियों को मकर संक्रांति पर्व की बहुत शुभकामनाएं व बधाई।
राम कथा का वाचन करेंगे
बता दें कि महू के गैरिसन मैदान पर 14 जनवरी शनिवार को कवि कुमार विश्वास (kumar vishwas) अपने-अपने राम कार्यक्रम में राम कथा का वाचन करेंगे। इस कथा का आयोजन संस्कृति विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस कथा का उद्देश्य युवाओं को आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ाने और जागरुक करने का है। वहीं, इसे लेकर पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर (Tourism Minister Usha Thakur) ने बताया कि कवि कुमार विश्वास (kumar vishwas) महू में पहली बार रामचरितमानस और रामायण के प्रसंग का वाचन करेंगे। ये भी पढे़- Bihar : नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, 60 से ज्यादा सरकारी डॉक्टर बर्खास्त, जानिए क्या है वजह
तिल के लड्डूओं का भोग
गौरतलब है कि धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में हर पर्व की शुरुआत बाबा महाकाल के मंदिर से ही होती है। मकर संक्रांति के अवसर पर सुबह भस्म आरती में भगवान शिव को तिल के लड्डूओं का भोग लगाया गया। इसके साथ भी बाबा को पतंग की माला अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
ये भी पढे़- MP Santokh Singh: सांसद संतोख सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख
Comments (0)