उत्सव गुप्ता,भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कटनी जिले के प्रवास के दौरान आज बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली बहोरीबंद उद्वहन सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। यह सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर ड्राप मोर क्राप अर्थात पानी की बूंद-बूंद का उपयोग कर अधिकतम उत्पादन लेने के किये गए आव्हान के पालन में भूमि बचाव एवं जल बचाव के उद्देश्य के साथ खेतों में पानी पहुंचाया जायेगा।मुख्यमंत्री डॉ यादव करीब 55 करोड़ रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कटनी जिले के प्रवास के दौरान आज बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली बहोरीबंद उद्वहन सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे।